उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार दर्दनाक घटना केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच हुई, जहां पहाड़ी से अचानक गिरे विशाल बोल्डरों की चपेट में आकर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। सुबह के समय जब वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर बढ़ रहा था, उसी दौरान मुनकटिया के पास अचानक ऊपर से भारी बोल्डर गिरने लगे। एक बड़ा बोल्डर सीधे बोलेरो पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग मानसून के दौरान भूस्खलन और बोल्डर गिरने जैसी घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

Haldwani Updates
Latest updates for haldwani
Click Here
Slide 2 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031